Advertisement
देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि को बुरहानपुर कांग्रेस ने शहीद दिवस के रूप में याद कर को श्रद्धांजलि अर्पित की। बुरहानपुर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक ने राजीव गांधी को याद कर कहा कि वह भारत में त्रिस्तरीय पंचायती राज के स्वर्णिम अध्याय के प्रणेता, संचार क्रांति के जनक थे।स्वर्गीय राजीव गांधी ने अपने नेतृत्व काल में समाज के हर वर्ग को पंचायती राज के माध्यम से अधिकारों के विकेंद्रीकरण द्वारा स्थानीय सत्ता और विकास में भागीदारी दी। नए भारत की परिकल्पना को साकार करने और अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में विश्व शांति के लिए प्रशंसनीय, अनुकरणीय योगदान दिया। उनके द्वारा प्रतिपादित आदर्श हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और दूरदृष्टि के धनी राजनेता, गरीबों के महान हित चिंतक के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक हमीद काजी, डॉ. एसएम तारिक, शेख रुस्तम सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |