Advertisement
कांग्रेस की एक सोशल मीडिया पोस्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान भड़क गए। उन्होंने पलटवार में सोशल मीडिया पर ही एक भावुक पोस्ट की। जिसमें उन्होंने लिखा कि मेरी मां, पिता की ताकत हैं। उनका संबल हैं। कांग्रेस रिश्तों की पवित्रता और प्रेम को नहीं समझती। चरित्र शब्द की समझ कांग्रेस के नेताओं को कम है।दरअसल, सीएम शिवराज सिंह के 5 मई को एक वीडियो शेयर किया था, जिसे लेकर कांग्रेस ने तंज कसा था।कार्तिकेय सिंह चौहान ने लिखा- 'मेरी मां 32 साल से पिताजी के पीछे उनकी ताकत बनकर खड़ी रहीं। सुख और दुख में उनका संबल बनीं, लेकिन कांग्रेस रिश्तों की पवित्रता, प्रेम को नहीं समझती। वो हर बात में राजनीति देखती है। आखिर करें भी क्यों न, चरित्र शब्द की समझ कांग्रेस के नेताओं को कम है। जनता की सेवा पिताजी के लिए पहला कर्तव्य है। परिवार के लिए उन्हें समय कम ही मिलता है और ऐसे कुछ पल वे कभी-कभी साझा करते हैं, लेकिन कितनी गिरी है कांग्रेसी सोच कि राजनीतिक फायदे के लिए उसे भी निशाना बना रही है। बजरंग बली मेरे माता-पिता के इन खूबसूरत पलों को बुरी नजर से बचाएं।'सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 5 मई को अपने विवाह की वर्षगांठ पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमें सीएम शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह सिलबट्टा चलाते नजर आ रहीं हैं। साथ ही पास में कुछ महिलाएं चूल्हे पर रोटियां सेंकती और चूल्हा फूंकती दिख रही है। कांग्रेस ने इसे लेकर तंज सका था।कांग्रेस ने लिखा कि 'आदरणीय मामी जी ! अब आपकी जल्द ही चूल्हा फूंकने की तकलीफ ख़त्म होने वाली है क्योंकि कमलनाथ जी के मुख्यमंत्री बनते ही आपको भी 500 में गैस सिलेंडर मिलेगा।'
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |