Advertisement
चुनाव से पहले कांग्रेस जिला अध्यक्षों को बदल रही है.खंडवा में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष के पद पर डॉ. मुनिश मिश्रा को नियुक्ति मिली है। यह नियुक्ति खुद पीसीसी चीफ व पूर्व सीएम कमलनाथ ने दी है। बता दें कि, चुनावी साल में खंडवा कांग्रेस का संगठन विलुप्त था। दो माह पूर्व संगठन में शहर व जिलाध्यक्ष के पद अरूण यादव समर्थकों की नियुक्ति हुई थी। विरोध स्वरूप उन नियुक्तियों पर रोक लगा दी गई थी। शुभम हॉस्पिटल के संचालक डॉ. मिश्रा के पूर्व सीएम दिग्वियजसिंह से गहरे संबंध है। वे खंडवा विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके है।कांग्रेस शहर अध्यक्ष के पद पर बीते महीनों में पूर्व पीसीसी चीफ अरूण यादव के समर्थक मोहन ढाकसे को काबिज किया गया था। लेकिन इस नियुक्ति का कमलनाथ समर्थक कुंदन मालवीय ने खुलकर विरोध किया था। विरोध की वजह ढाकसे का ग्रामीण क्षेत्र से ताल्लुक होना था। जबकि उन्हें शहर अध्यक्ष बना दिया गया। वे एससी वर्ग से आते है, खंडवा सीट एससी आरक्षित है। इसी वजह से शहर अध्यक्ष के पद पर सामान्य वर्ग के चेहरे की डिमांड थी। बता दें कि, मोहन ढाकसे 2013 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके है। उन्हें भाजपा के देवेंद्र वर्मा के सामने हार मिल चुकी है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |