Advertisement
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने चुनावी दौरे पर जगह-जगह जा रहे है.इसी कड़ी में वह इंदौर पहुंचे। यहां वे कांग्रेस नेता के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इसके बाद उनका गुवाहाटी और वहां से दिल्ली जाने का कार्यक्रम निर्धारित था। इंदौर का कार्यक्रम पूरा होने के बाद कमलनाथ प्रदेश के सबसे अमीर विधायक संजय शुक्ला को अपने साथ दिल्ली ले गए।कयास लगाए जा रहे हैं कि विधानसभा चुनाव के पहले शुक्ला को प्रदेश स्तर पर कोई भूमिका मिल सकती है या फिर बजट मैनेजमेंट को लेकर चर्चा की जाएगी। हालांकि संजय शुक्ला ने कहा कि केवल कामाख्या देवी के दर्शन करने ही गए थे। हमने मां कामाख्या देवी के दर्शन कर प्रदेश में कमलनाथ जी की सरकार फिर से बनाने का आशीर्वाद लिया है। साथ में गए एक और ब्राह्मण विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने भी यही बात दोहराई है।एयरपोर्ट से कमलनाथ विधायक संजय शुक्ला को अपने साथ भोपाल ले गए। शुक्ला कमलनाथ को छोड़ने एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां कमलनाथ बोले- "अब चलो संजय"। इंदौर से वे सीधे भोपाल और शुक्रवार सुबह वहां से गुवाहाटी पहुंचे। यहां कामाख्या देवी के दर्शन के बाद दोनों नेता दिल्ली पहुंचे।अब राजनीतिक पंडित इस यात्रा के कई मायने निकाल रहे हैं। हालांकि विधायक संजय शुक्ला ने ऐसे किसी भी कयास से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि हमें मां कामाख्या देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लेना ही था। इसके अलावा कोई राजनीतिक कारण नहीं है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |