Advertisement
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह प्रदेश दौरे पर है वह अलग-अलग जिलों में जाकर पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे है.दिग्गी ने जबलपुर की हारी सीट सिहोरा, पाटन, पनागर और कैंट को जिताने के लिए बागडोर संभाल ली है। जिसके बाद उन्होंने भाजपा से जीते हुए विधायकों पर निशाना साधना शुरू कर दिया हैं। दिग्विजय सिंह ने पहले पाटन विधायक अजय विश्नोई फिर पनागर विधायक इंदु तिवारी पर निशाना साधा था। उन्होंने जबलपुर की उपेक्षा होने के साथ ही पूर्व मंत्री अजय विश्नोई को नाराज कार्यकर्ता कहा था। दिग्गी राजा के इस बयान के बाद अजय विश्नोई ने दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा है उन्होंने कहां दिग्विजय सिंह चतुर राजनीतिज्ञ है। कम से कम दिग्विजय सिंह ने यह तो माना है कि मैं भाजपा के साथ हूं।वहीं महाकौशल से एक भी मंत्री न बनने को लेकर पूर्व मंत्री ने कहा पहले दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को जवाब देना चाहिए.. क्या उन्होंने हर जिले से एक मंत्री बनाया था। वहीं दूसरी तरफ जिन जिलों से उन्होंने मंत्री नहीं बनाया था, तब कौन-कौन से विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। गौरतलब है पूर्व मंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान जबलपुर से एक भी मंत्री नहीं बनाए जाने के बाद स्थानीय विधायकों को इस्तीफा देने की बात कही थी। हालांकि अजय विश्नोई ने दिग्विजय सिंह को घेरते हुए कहा... खुदा न खास्ता यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तब यह घोषणा करेंगे कि सभी जिले से एक-एक मंत्री बनाया जाएगा।उन्होंने कहा दिग्गी राजा पुराने तीरंदाज है वह कितने भी तीर चला लें लेकिन वह एक भी शिकार नहीं कर पाएंगे। दिग्गी राजा के द्वारा अजय विश्नोई को नाराज कार्यकर्ता के बयान को लेकर उन्होंने कहा मुझे किसी की सहानुभूति की आवश्यकता नहीं है। खासतौर पर कांग्रेस की कतई भी नहीं...
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |