Advertisement
भोपाल। विधानसभा चुनाव से पहले दल बदल की राजनीति तेज हो गई है। इसी क्रम में मंगलवर को बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक, विधायक दल के पूर्व नेता एवं कांग्रेस नेता सत्यप्रकाश सखवार ने भाजपा का दामन थाम लिया है।
मंगलवार सुबह भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के समक्ष सत्यप्रकाश सखवार ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा मौजूद रहे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सखवार का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। उनके साथ मुरैना जिले से युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राधाकृष्ण पचौरी ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान सत्यप्रकाश सखवार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में ना कोई संगठन है, ना ही कोई नेता है, ना ही कोई विधान है। कांग्रेस गुटों की पार्टी है और गुटों में लड़ रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनकल्याणकारी नीतियों से हर वर्ग लाभान्वित हुआ है। कांग्रेस में मेरी लगातार उपेक्षा हो रही थी। कांग्रेस ने पूरे देश के दलितों के साथ कुठाराघात करने का काम किया है। कांग्रेस ने मुझे पिछला चुनाव हराने का काम भी किया। उन्होंने कहा कि पार्टी हमें जो दायित्व देगी हम उस पर खरे उतरेंगे।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |