Advertisement
रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है.जहा इंदौर में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह सबसे पहले दादी ने बच्चे को अचेत अवस्था में देखा और परिवार के लोगों को सूचना दी। बच्चे के ताऊ ने पुलिस को बताया कि रविवार रात में बच्चे के पिता के पास उसकी सौतेला मां का फोन आया था। उसने धमकी दी थी कि या तो पहली पत्नी के बेटे प्रतीक के साथ रह ले या फिर मेरे साथ। आरोपी पिता वारदात के बाद से फरार है।घटना तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के लिंबोदी की है। परिवार ने पुलिस को बताया रविवार रात 10 बजे 7 साल का प्रतीक अपने पिता शशिकांत के पास कमरे में जाकर सो गया। सुबह काफी देर तक नहीं जागा तो दादी कमरे में पहुंची। यहां दादी ने शशिकांत को आवाज लगाई। लेकिन बेटा घर पर नहीं था। लेकिन जब दादी ने पोते प्रतीक को उठाया तो उसने भी कोई जवाब नहीं दिया।उसके शरीर में कोई हरकत भी नहीं हो रही थी। उसके गले और मुंह पर मारपीट के निशान भी मिले हैं। यह देख दादी चीख पड़ी। दादी की आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सभी लोग प्रतीक को लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस घर के सदस्यों से पूछताछ कर रही है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |