Advertisement
अनूपपुर। राज्यसभा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इन दिनों प्रदेश के अलग-अलग विधानसभा के दौरे पर हैं, जहां वह संगठन की समीक्षा और बूथ स्तर पर काम हो रहा है कि नहीं, इसकी समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लोगों की नब्ज टटोल रहे हैं। वे शुक्रवार देर रात अनूपपुर पहुंचे, जहां शनिवार को जिला मुख्यालय अनूपपुर में उन्होंने पहले पत्रकारों से बातचीत की और फिर कांग्रेसियों की बैठक ली और संगठन कितना मजबूत है, इसकी समीक्षा की। साथ ही उन्होंने कर्नाटक में कांग्रेस विजय पर पार्टी अध्यक्ष सहित कर्नाटक के नेताओं को बधाई दी।
शिवराज पर साधा निशाना
दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जितना बड़ा झूठ शिवराज सिंह बोलते हैं, मैं भी उनको कई नामों से संबोधित कर सकता हूं, अपने आपको मामा कहलवाना चाहते हैं, मैं मामू का कहता हूं। जितनी नरेन्द्र मोदी गाली गाली देते हैं उतनी घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कर रहे हैं। अबतक 2174 घोषणा शिवराज सिंह ने की चुनाव तक 5 हजार हो जायेंगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा जनसंख्या अदिवासी हैं। अमरकंटक विश्वविद्लाय में नियम हैं कि 50 प्रतिशत हैं, किन्तु जब से कुलपति त्रिपाठी आए हैं तब से इसे घटा दिया है। अगर यह प्रमाणित है तो इन पर एसटीएस की धारा लगाई जानी चाहिये।
राम मंदिर के लिए जमीन खरीदी में धोखाधड़ी
पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि आदिवासियों को कांग्रेस ने जमीन बाटी थी जिसे भाजपा के लोग दबाव देकर औने-पौने दाम में खरीद रहे और खुलेआम कलेक्टर अनुमति दे रहे हैं। इस जमीन को फिर भाजपा के लोग उचे दामों में बेचने का आरोप लगाया। लगाया। इतना हीं नहीं उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट में भी सही हुआ हैं। बेचने और खरीदने वाले दोनों भाजपाई 10 गुना कीमत में राम मंदिर ट्रस्ट ने खरीदी। राम मंदिर न्यास में हमारा पैसा भी लगा हैं। उन्होंने मंदिर के लिए दिये गये चंदे की जांच की मांग की।
उन्होंने बताया कि आज प्रदेश में आदिवासियों का पूरा हक मारा जा रहा हैं। भर्ती नहीं हो रहीं लोग बोजगार हैं। शहडोल में अभी 509 लोगों की भर्ती भर्ती हुई जिसमें से प्रदेश के बाहर के लोग हैं 249 जिले के निवासी वहीं जिले के मात्र 49 लोग ही हैं। यहीं हाल अनूपपुर जिले का हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपने आप को किसान पुत्र कहते हैं और बताएं कि अपने जिले के कितने किसान पुत्रों को दी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि किसानों किसानों के कर्जों को माफ किया है। जब से केंद्र में मोदी सरकार आई हैं तब से मंहगाई और बेरोगारी बढी है, गरीब-गरीब हो रहा है अमीर- अमीर हो रहा है।
कर्नाटक के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा वहां एक हजार करोड़ रुपये खर्च करेंगे तो 'ऑपरेशन लोटस' हो सकता है, लेकिन कांग्रेस को बहुमत मिल चुका। कर्नाटक में कोई सिंधिया नहीं है। कर्नाटक में मजबूत कांग्रेसी हैं।
जीजा क्यों नहीं कहते मुख्यमंत्री
लाडली बहना योजना को पर पूर्व सीएम ने कहा कि यह चुराई हुई योजना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिजली की वसूली के लिए जो जीजा को जेल भेज रहे हो, तो उन्हें जीजा क्यों नहीं कहते। उन्होंने कहा कि भाजपा व आरएसएस के कार्यकर्ताओं के बच्चे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पढ़ते हैं। शिवराज सिंह के लड़के विदेश में पढ़ रहे हैं। पूर्व सांसद रामेश्वर निखरा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नर्मदा की कसम खाकर कहा था कि मैं कभी शादी नहीं करूंगा उसके 6 महीने बाद ही उन्होंने शादी कर लिया।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |