Advertisement
भोपाल। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रुझानों से कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस में भी जश्न का माहौल है। मप्र से कांग्रेस के इकलौते लोकसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से पुत्र नकुल नाथ ने कर्नाटक की जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा है कि इस नतीजे को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और हरियाणा में भी दोहराएंगे।
छिंदवाड़ा से कांग्रेस सांसद नकुल नाथ ने शनिवार को ट्वीट के माध्यम से कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! पूरी भाजपा ने मिलकर कर्नाटक में नफरत फैलाने का भरपूर प्रयास किए, सत्ता का पूर्ण दुरुपयोग किया परंतु जनता ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार भाजपा को मुंहतोड़ जवाब दिया है और हिमाचल के बाद इस जीत ने राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से सारे प्रश्नचिन्ह हटा दिए। यह नतीजे जल्द ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, राजस्थान और हरियाणा में दोहराएंगे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |