Advertisement
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सीधी से शहडोल पहुंचे थे। यहां उन्होंने आप, बीएसपी, एआईएमआईएम और गोंडवाना पर पार्टी पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह पार्टियां मध्य प्रदेश में भाजपा के समर्थन पर चुनाव लड़ती हैं। यह केवल कांग्रेस का वोट काटने के लिए ही यहां आते हैं। मध्यप्रदेश में कांग्रेस का सीधा मुकाबला भाजपा से है।दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस जिन सीटों पर लगातार हार रही है, मैं वहां का दौरा कर रहा हूं। मेरे साथ रामेश्वर नीखरा भी हैं। कांग्रेस का संगठन इन सीटों पर कमजोर रहा है। इसे स्वीकार ने में मुझे परहेज नहीं है। कमलनाथ जी इसे बहुत सुव्यवस्थित तरीके से ठीक कर रहे हैं। पूरा ढांचा तैयार किया जा रहा है। हर विधानसभा को मंडल सेक्टर में बांट दिया है। पहले भी प्रयास होता था, लेकिन इतना व्यवस्थित तरीके से कभी काम नहीं हुआ।मध्यप्रदेश में भाजपा साढ़े अठारह साल से सत्ता में है। वह लगातार चुनाव में वादे करती है, लेकिन उसे पूरा नहीं करती। कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ किया है। 50 हजार तक के कर्ज माफ हो गए थे। जो बच गए थे, उनके होने वाले थे। जब जब कांग्रेस सरकार बनाती है, बिजली का बिल कम हो जाता है। भाजपा की सरकार में बिजली के बिल ज्यादा आने लगते हैं।दिग्विजय सिंह सीधी से शहडोल पहुंचे थे। रात में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद रात 11 बजे ही अनुपपुर के लिए रवाना हो गए। सुबह अनुपपुर में कांग्रेस पार्टी की बैठक लेने के बाद उमरिया होते हुए कटनी रवाना हो जाएंगे। दिग्विजय सिंह के साथ पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा भी साथ में मौजूद थे।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |