Advertisement
भोपाल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सहित पार्टी नेताओं की उपस्थिति में नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने गुरुवार को प्रदेश कार्यालय स्थित मीडिया कक्ष में सादगी पूर्ण कार्यक्रम में नवीन दायित्व ग्रहण किया। अग्रवाल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा व प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद की उपस्थिति में सादगी पूर्ण तरीके से नवीन दायित्व ग्रहण किया।
ज्ञात हो कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रमेश शर्मा गुट्टू भैया का असामयिक निधन हो गया था, जिसके कारण अग्रवाल का नवीन दायित्व ग्रहण समारोह सादगी पूर्ण तरीके से आयोजित हुआ। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं पार्टी मीडिया विभाग के पदाधिकारियों के साथ आशीष अग्रवाल ने कार्यालय स्थित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। जिसके पश्चात पार्टी नेतृत्व की उपस्थिति में कार्यालय स्थित प्रदेश मीडिया प्रभारी कक्ष में आशीष अग्रवाल ने अपना नवीन दायित्व ग्रहण किया।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी, प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेन्द्र शिवाजी पटेल सहित अन्य पदाधिकारी व संगठनात्मक जिलों के मीडिया प्रभारी एवं सह प्रभारी उपस्थित थे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |