Advertisement
मुरैना। जिले के कैलारस में कॉलेज रोड पर स्थित एक फर्नीचर के गोदाम में गुरुवार तड़के अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी, जिसकी वजह से गोदाम में रखा पूरा फर्नीचर जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पांच दमकल की गाड़ियों की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी की घटना में लगभग 30 से 35 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, कॉलेज रोड पर आशु मंगल पदम बंसल का फर्नीचर का गोदाम है। यहां गुरुवार तड़के करीब 3.00 बजे लोगों ने गोदाम से आग की लपटें उठती देखी, जिसके बाद पुलिस को और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया आग इतनी भीषण थी कि इसके नजदीक तक जाना भी मुश्किल हो रहा था। गोदाम में भारी मात्रा में फर्नीचर रखा हुआ था। लकड़ी का फर्नीचर होने से आग तेजी के साथ भड़की। आग से गोदाम के टिन शेड भी पिघल गये। बताया गया है कि गोदाम में रखी प्लाईवुड मशीन भी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।
बताया जा रहा है कि गोदाम के पास ही एक मैरिज होम भी स्थित है। गनीमत रही कि आग बढ़कर इस मैरिज होम तक नहीं पहुंची। वरना और बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस अब आग लगने के कारण पता लगाने में जुटी हुई है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |