Advertisement
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने अपनी नारी सम्मान योजना की शुरूआत कर दी है। महिला वोटरों को लुभाने के लिए कांग्रेस ने प्रतिमाह 15सौ रुपये और गैस सिलेंडर 500 में देने का वादा किया है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश की माताओं और बहनों से नारी सम्मान योजना से जुड़ने की अपील की है।
कमलनाथ ने बुधवार को ट्वीट कर कहा मैं मध्यप्रदेश की माताओं-बहनों से निवेदन करता हूं कि 9 मई से कांग्रेस पार्टी की नारी सम्मान योजना का शुभारंभ हो गया है। इस योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं को ₹500 में गैस सिलेंडर और प्रतिमाह ₹1500 दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता आपके घर पर आकर इस योजना का फार्म भरवा रहे हैं। आप सब यह फॉर्म भरें ताकि कांग्रेस सरकार आने पर मध्य प्रदेश से महंगाई के दानव को भगाया जा सके और घर-घर में खुशहाली आए। नारी का सम्मान, कांग्रेस की पहचान।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |