Advertisement
रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला भोपाल से सामने आया है.जहा गोविंदपुरा इलाके में 20 साल के लड़के शादीशुदा महिला से रेप किया। आरोपी महिला का रिश्ते में भांजा लगता है। अपनी मां के साथ काम की तलाश में भोपाल आया था। काम न मिलने के कारण अपने मामा के घर पर ही रहने लगा। इस दौरान उसकी मामी से नजदीकियां बढ़ गई। मंगलवार को आरोपी घर जाकर मामी से जबरजस्ती साथ चलने को कहने लगा। जब महिला ने मना कर दिया तो उसके पति को जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर महिला ने पूरी घटना अपने पति को बताई। इसके बाद थाने जाकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।टीआई लोकेंद्र सिंह ने बताया आनंद नगर की रहने वाली 27 साल की महिला प्राइवेट जॉब करती हैं। पति ड्राइवरी का काम करता है। साल 2022 में सागर की रहने वाली महिला की ननद अपने लड़के अमन सोनी (20) पुत्र योगेश सोनी के साथ भोपाल में काम की तलाश में आई थी। काम न मिलने की वजह से अपने भाई के साथ ही उसके घर में रहने लगी। इस दौरान महिला और भांजे के बीच नजदीकियां बढ़ गई। दोनों साथ में घूमने फिरने लगे। तभी भांजे अमन ने 10 अगस्त 2022 को महिला को गोविंदपुरा स्थित होटल कॉनवीवी ऑल लाइट में ले जाकर संबंध बनाए। इसके बाद दोनों का अक्सर मिलना जुलना होता रहा। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आरोपी महिला के घर पहुंचा और अपने साथ चलने की जिद्द करने लगा। जब महिला ने साथ जाने से मना कर दिया तो आरोपी उसके पति को मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद महिला ने पूरी घटना अपने पति को बताई। दोनों ने थाने आकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |