Advertisement
इंदौर के विजयनगर इलाके की एक होटल में प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर जान दे दी। जहर खाने के बाद युवती ने भाई को फोन लगाकर कहा कि हमने जहर खा लिया है। यहां आकर हमें बचा लो। भाई सारे काम छोड़कर बहन की तलाश में विजय नगर की होटलें तलाशने लगा। करीब एक घंटे के बाद उसे होटल मिली। घटना शनिवार दोपहर की है।यहां उसने होटल कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद होटल कर्मचारियों ने डुप्लीकेट चाबी से ताला खोला और विजय नगर पुलिस को घटना की जानकारी दी। युवती का भाई सबसे पहले दोनों को नजदीकी अस्पताल में ले गया लेकिन मामला गंभीर होने के चलते दोनों को एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया। एमवाय अस्पताल ले जाते समय रास्ते में प्रेमी ने और फिर प्रेमिका ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया।विजय नगर पुलिस के मुताबिक घटना विजय नगर स्थित होटल सेवन हेवल की है। इस होटल में कपिल (23 साल) पुत्र शीलचंद साहू निवासी रेवती रेंज ने होटल में कमरा बुक किया था। उसके साथ आई युवती का नाम निशा (23 साल) पुत्री अशोक गाठे निवासी बाणगंगा हैपुलिस के मुताबिक अभी आत्महत्या का कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। होटल के सीसीटीवी और कॉल डिटेल निकाली जा रही है। दोनों 2 साल से रिलेशनशिप में थे। यह बात उनके परिजनों को भी मालूम थी।शनिवार को हादसे के पहले निशा कपिल से मिलने उसके घर पहुंची थी। कपिल के घर से दोनों बाइक पर सवार होकर चले गए थे। कपिल के परिजनों का कहना है हम दोनों की शादी के लिए भी तैयार थे।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |