Advertisement
मध्य प्रदेश। पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र और भाजपा से तीन बार विधायक रहे दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन ने दीपक जोशी पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे आत्मसुख के लिए कांग्रेस में गए हैं।
सत्यनारायण सत्तन ने शनिवार को अपने एक बयान में कहा है कि दीपक जोशी आत्म सुख के लिए कांग्रेस में गए हैं। उनका यह फैसला उनके पिता की छवि को खंडित करने वाला साबित होगा। दीपक जोशी ने पिता की लीक को छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि बिना पद की लालसा के लिए कोई पार्टी छोड़कर नहीं जाता है। कांग्रेस में भी उनको संघर्ष करना होगा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |