Video

Advertisement


एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर निर्मम तरीके से हत्या
गांव के 2 परिवारों के बीच पिछले 10 साल से रंजिश चल रही है

मुरैना के लेपा भिड़ोसा गांव में शुक्रवार सुबह एक परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि गांव के 2 परिवारों के बीच पिछले 10 साल से रंजिश चल रही है। इसके चलते ही शुक्रवार को एक परिवार ने दूसरे परिवार पर फायरिंग कर दी। 3 पुरुष और 3 महिलाएं मारी गई हैं, सभी एक ही परिवार के हैं। 3 लोग घायल हैं। इसी गांव के रविंद्र सिंह कांग्रेस विधायक हैं।मुुरैना में हुए हत्याकांड का वीडियो सामने आया है। इसमें हमलावर लोगों को लाठियों से पीट रहे हैं। कुछ लोग बंदूक और लाठियां लेकर सड़क पर खड़े हैं। इसी बीच एक युवक आता है और एक के बाद एक 9 लोगों को गोली मार देता है।गोली लगने के बाद सभी लोग जमीन पर पड़े दिख रहे हैं। घटनास्थल पर बच्चे भी थे, जिन्हें एक महिला ने आवाज लगाकर घरों के अंदर बुला लिया। इस महिला की आवाज भी वीडियो में आ रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए।फायरिंग में लेस कुमारी पत्नी वीरेंद सिंह, बबली पत्नी नरेंद्र सिंह तोमर, मधु कुमारी पत्नी सुनील तोमर, गजेंद्र सिंह पुत्र बदलू सिंह, सत्यप्रकाश पुत्र गजेंद्र सिंह व संजू पुत्र गजेंद्र सिंह है। घायलों में विनोद सिंह पु.सुरेश सिंह तोमर और वीरेंद्र पुत्र गजेंद्र सिंह हैं।लेपा गांव के गजेंद्र सिंह तोमर और धीर सिंह तोमर के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 2013 में गजेंद्र सिंह तोमर के परिवार वालों पर धीर सिंह तोमर के परिवार के दो लोगों को मारने का आरोप है। इसी मामले में केस चल रहा है। गजेंद्र सिंह ने 6 लाख रुपए मुआवजा भी दे दिया था, लेकिन पैसे लेने के बाद भी धीर सिंह के परिवार ने मुकदमा वापस नहीं लिया। गजेंद्र सिंह का परिवार इनके डर से मुरैना में रहता था।गजेंद्र सिंह तोमर के बेटे राकेश सिंह तोमर ने बताया कि शुक्रवार की सुबह हमारा परिवार मुरैना से गांव पहुंचा। धीर सिंह का परिवार छप्पर पर बैठा हुआ था। हमारी गाड़ी रुकते ही सभी लोग दौड़कर आए और लाठियों और बंदूक से हमला कर दिया। इस बीच गोलियां चलाना शुरू कर दीं। हमारे तरफ के 6 लोगों को गोली लगी है, इनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। वीडियो में जो गोलियां चला रहा है, उसका नाम अजीत है। इसके साथ ही मोनू, बलराम, गौरव सिंह ने भी फायरिंग की है।इस गोलीबारी में कुसुमा तोमर ने अपने पति, बेटे और तीन बहुओं को खोया है। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूल की जमीन को लेकर 2013 में परिवार के अन्य लोगों से विवाद हुआ था। हमारा उससे कोई लेना देना नहीं था। इसके बाद भी हमारे परिवार के सदस्यों के नाम लिखा दिए। जेल में राजीनामा हुआ। हमने आरोपियों को 6 लाख रुपए हर्जाने के तौर पर दिए थे। हमारा मकान भी उन्होंने अपने नाम पर लिखा लिया। हम आज ही गाड़ी से आए थे। सुबह दूसरे के घर पर उतरे। उनका घर दूसरी ओर है। हमारे उतरने के बाद उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। उनके लड़के गोली चलाने लगे। गोलीबारी के बाद करीब दो घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं आई।लेपा गांव के पास ही भिड़ोसा गांव है। डकैत पान सिंह तोमर भिड़ोसा गांव का ही था, जिसके ऊपर फिल्म भी बन चुकी है। पान सिंह तोमर का विवाद भी जमीन को लेकर गांव के लोगों के साथ हुआ था और वह डकैत बना था। खास बात यह है कि दोनों ही गांवों को जोड़कर लेपा-भिड़ोसा के नाम से जाना जाता है।मुरैना गोलीकांड को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार पर हमला किया है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ट्वीट किया, 'यह घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। एक के बाद एक ऐसी वारदात हो रही हैं, लेकिन सरकार स्थिति पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। मैं मुख्यमंत्री से निवेदन करता हूं कि इस विषय में कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाए और सुरक्षा की ऐसी व्यवस्था की जाए कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।'

Kolar News 5 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.