Advertisement
देवास। शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित डिस्पोजल बनाने की एक फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर के प्रयास शुरू किए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, आग की यह घटना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित आराध्या नामक डिस्पोजल बनाने की फैक्ट्री में घटी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। ग इतनी भीषण है कि करीब आधा दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। कंपनी में आग लगने के दौरान चार लोग अंदर फंसे थे। कंपनी की दीवार तोड़कर आग में फंसे चारों लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सोनू पुत्र रमेश चौधरी निवासी पान खेड़ी और गोवर्धन चौधरी उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं, घायलों के नाम बहादुर और महेश वर्मा बताए गए हैं। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया है। खबर लिखे जाने तक सात दमकल के वाहन आग पर काबू पाने में जुटे हुए थे। बताया जा रहा कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |