Advertisement
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सोमवार को मोरटक्का पहुंचे। उन्होंने निमाड़ क्षेत्र (खंडवा, खरगोन, बड़वानी एवं बुरहानपुर) के प्रभारी मंत्री, विधायक, जिलाध्यक्षों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक का दौर करीब सात घंटे तक चला।गोपाल मिडवे में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष कभी नरमी के साथ तो कभी गरम लहजे में पार्टी की विचारधारा से काम करने की हिदायत देते दिखे। बैठक में उन्होंने नेताओं को सख्त लहजे मे कहा की कुछ भाजपा नेता ग्लैमर में आ गए हैं, भाजपा में ग्लेमरबाजी नहीं चलती है। इसलिए इससे दूर रहें।राजराजेश्वरी मंदिर में हुई बैठक आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद महत्वपूर्ण बैठक मानी जा रही है। इस में मिले फीडबैक एवं चर्चा के आधार पर ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र की रणनीति तैयार की जाएगी। यही कारण है की टिकट की दौड़ में शामिल नेता भी इस बैठक में पहुंचे। बैठक के बीच में प्रदेश अध्यक्ष ने मीडियाकर्मियों से चर्चा की। उन्होंने दिग्विजय सिंह को बंटाधार मुख्यमंत्री व कमलनाथ को छल-कपट करने वाला नेता बताया। सोमवार सुबह ही प्रदेश अध्यक्ष ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन एवं नर्मदा दर्शन भी किए।भाजपा की संगनात्मक बैठक सुबह 9 बजे मोरटक्का के राजराजेश्वरी मंदिर में शुरू हुई। पूरे दिन में प्रदेश अध्यक्ष ने चार अलग-अलग बैठक ली। जिसमें एक बैठक में बड़वानी एवं खरगोन के पदाधिकारियों के साथ, एक बैठक खंडवा एवं बुरहानपुर के पदाधिकारियों के साथ, एक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष निमाड़ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिले। एक बैठक में वे निमाड़ क्षेत्र से जुड़े संघ के पदाधिकारियों से भी मिले। बैठक के दौरान उन्होंने न सिर्फ कार्यकर्ताओं से विधायकों का रिपोर्ट कार्ड लिया। निमाड़ क्षेत्र में भाजपा को किस तरह मजबूत बनाना है, उसको लेकर चर्चा की।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |