Advertisement
भोपाल। मध्यप्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने में अभी से लग गई है। चुनावी साल को देखते हुए टीम को और मजबूत करने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की शनिवार को नई नियुक्ति की है।
जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष में ललिता यादव छतरपुर, प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर ग्वालियर एवं आशीष अग्रवाल ग्वालियर को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |