Advertisement
अपनी मांगों को लेकर भोपाल के अंबेडकर पार्क में शक्ति प्रदर्शन कर रहे जनपद पंचायत सदस्यों को प्रशासन ने हटा दिया था। अंबेडकर पार्क से हटाए जाने के बाद जनपद सदस्यों ने आज भोपाल के श्यामला हिल्स पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बंगले के बाहर डेरा जमा लिया। घर के बाहर टेंट लगने की जानकारी मिलने के बाद दिग्विजय सिंह जनपद सदस्यों से मिलने पहुंचे और कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही पंचायती राज संस्थाओं को अधिकार संपन्न बनाया जाएगा। जो अधिकार भाजपा की सरकार में छीने गए हैं वो भी वापस दिए जाएंगे।जनपद सदस्य भोपाल के आंबेडकर पार्क में प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन उन्हें अंबेडकर पार्क से जनपद सदस्यों को पुलिसकर्मी वैन में बिठाकर जंगलों में छोड़ आए थे। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने जनपद सदस्यों से कहा कि आप मेरे घर के बाहर धरने पर बैठ सकते हैं। ऐसे में मंगलवार को सभी लोग सिंह के बंगले के बाहर धरने पर बैठे। दिग्विजय सिंह ने धरने पर बैठे जनपद सदस्यों से कहा कि, 'पुलिस ने जो आपके साथ बर्ताव किया, वो शर्मनाक है। पुलिस ने महिलाओं को जंगल में छोड़ दिया। बच्चे बिलखते रहे, इससे ज्यादा अमानवीय क्या हो सकता है? जिन अधिकारियों ने ये कृत्य किया उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। आप संकल्प लें की हमें भाजपा को हराकर कांग्रेस की सरकार बनानी है। कांग्रेस ही आपको अधिकार दे सकती है।दिग्गी ने जनपद सदस्यों से कहा, 'आप यह प्रदर्शन स्थगित करें और अपने गांव जाएं। हमें लड़ाई वहां लड़ना है। हम वादा करते हैं कि आपकी मांगों को कांग्रेस के वचन पत्र में शामिल किया जाएगा। कांग्रेस की सरकार बनते ही पंचायत प्रतिनिधियों को सारे अधिकार दिए जाएंगे। ये हमारी जवाबदारी है। भाजपा सरकार लोगों को धोखा दे रही है। आपके अधिकारों का हनन कर रही है। हम पंचायती राज को कभी समाप्त नहीं होने देंगे। जो महात्मा गांधी और राजीव का सपना था... हम उसे पूरा करेंगे। कांग्रेस की सरकार बनते ही 6 महीने के भीतर आपको सारे अधिकार दिए जाएंगे।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |