Advertisement
इंदौर के लसूड़िया में देर रात दो पक्षों में हुए विवाद के बाद जमकर हथियार चले। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई। दोनों पक्षों के मिलाकर चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने एक पक्ष की तरफ से हत्या और दूसरे पक्ष की तरफ से चाकू बाजी का केस दर्ज किया है।TI संतोष दूधी के मुताबिक घटना बापू गांधी नगर की है। यहां रात में राजन (36) पुत्र मुन्नालाल तिवारी निवासी धीरज नगर की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक बापू गांधी नगर में दीपा बाई तथा उसकी मां काली बाई रहती हैं। दीपा बाई का पति रोहित चौहान मेघदूत नगर में रहता है, जो कभी-कभी आकर दीपा के पास बापू गांधीनगर में रुकता है। दीपा और कालीबाई के चरित्र को लेकर उन पर कई बार आरोप लग चुके हैं। उनके घर पर रोहित के दोस्त राजन तिवारी, हरीश चौधरी निवासी वैलोसिटी टॉकीज के पीछे व अन्य दोस्त अक्सर आते-जाते रहते थे। यहां बैठ कर कई बार शराब भी पीते थे। जिसे लेकर पड़ोसियों से कई बार कहासुनी भी हो चुकी थी। सोमवार रात भी रोहित और उसके दोस्त दीपा बाई के घर पर बैठकर शराब भी रहे थे। इस पर पड़ोस में रहने वाले मगन बंजारा तथा उसके भाई सजन बंजारा ने मोहल्ले के लोगों को बुलाकर आपत्ति ली। दोनों भाइयों ने दीपा और काली बाई को अपशब्द कहे। इससे विवाद बढ़ गया।रात में दीपा के पति रोहित ने अपने दोस्त राजन व अन्य के साथ मिलकर मगन और सजन के साथ विवाद किया। मारपीट और चाकूबाजी में मगन बंजारा घायल हो गया। वहीं मगन के परिवार के लोगों ने इस दौरान दूसरे पक्ष के राजन तिवारी तथा हरीश चौधरी पर हथियारों से हमला कर दिया। सभी को उपचार के लिए एमवाय भेजा गया। यहां रात में राजन ने दम तोड़ दिया।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |