Advertisement
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष अवनीश बुंदेला ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार को ही नहीं बल्कि केंद्र की भाजपा सरकार को भी मप्र के विंध्य क्षेत्र की जमीन खिसकती नजर आ रही है। इसलिए केंद्रीय मंत्री बार-बार विंध्य क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं, यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी विंध्य क्षेत्र में आना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बार-बार मोदी सरकार के कई मंत्रियों, अमित शाह का यहां आना इस बात को साबित करता है कि भाजपा को अहसास है की विंध्य उनके हाथ से निकल चुका है।
अवनीश बुंदेला ने सोमवार को अपने बयान में कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज भी यह समझ गए हैं कि विंध्य को काबू कर पाना अब उनकी सरकार के बस में नहीं है, शायद इसीलिए आज प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी जी का रीवा में आगमन हो रहा है। उन्होंने कहा कि विंध्य क्षेत्र में जनता मैं भाजपा के प्रति भयंकर विरोध है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक नारायण त्रिपाठी बार-बार विंध्य को अलग राज्य का दर्जा देने और अपना अलग राजनीतिक दल बनाने की बात करते हैं।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिवराज सरकार 18 साल से सत्ता में है लेकिन फिर भी विंध्य विकास से अछूता है। लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के कई उदाहरण देखने को मिलते है, यहाँ स्वास्थ सेवाओं के नाम पर सिर्फ़ भ्रष्टाचार हुआ है। इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री मोदी जी का आना इस बात को साबित करता है की यहाँ भाजपा की हालत खराब है, हो सकता है विधानसभा चुनाव में भाजपा अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |