Advertisement
मुरैना की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने का कारण गृह कलेश बताया जा रहा है। पुलिस ने लाश का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दी है। घटना रविवार की है।बता दें, कि शहर के न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी चांदनी परमार, उम्र 26 वर्ष का उसके पति नितिन परमार से आए दिन झगड़ा होता रहता था। झगड़े की मुख्य वजह उसका देवर बताया जा रहा है। नितिन परमार का छोटा भाई बेरोजगार है लिहाजा वह अपने भाई की रुपए-पैसे से मदद किया करता था। यह बात महिला चांदनी को नागवार गुजरती थी। महिला के दो बच्चे हैं एक आठ वर्ष का लड़का व तीन वर्ष की लड़की। महिला अपने पति से इस बात के लिए झगड़ती थी कि वह अपने भाई की मदद न करे तथा उसके व उसके बच्चों पर खर्च करे, लेकिन नितिन परमार का अपने भाई के प्रति अगाध प्रेम था, वह अपने भाई की चोरी-छिपे मदद किया करता था जिससे दोनों पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता था। घटना वाले दिन भी दोनों में जमकर झगड़ा हुआ तथा उसके बाद महिला ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।पुलिस ने लाश का पीएम कराकर उसकी लाश घरवालों को सौंप दी है। दो दिन बात पुलिस महिला के मायके व घरवालों के बयान लेगी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |