Advertisement
जबलपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है.जहां चरित्र संदेह के कारण पति के द्वारा अपनी पत्नी को जमकर पीटने का मामला सामने आया हैं। जहां पति इतने क्रोध में था कि उसने अपनी पत्नी के सिर को दीवार में पटक-पटक कर पिटाई कर दी। जिससे पत्नी लहूलुहान हो गई। घटना के बाद पत्नी रोते बिलखते हुए थाने पहुंची। जहां पत्नी ने थाने में अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।दरअसल मामला आज सुबह साढ़े 12 बजे रांझी के बजरंग नगर का है। जहां बजरंग नगर निवासी 30 वर्षीय पीड़िता सरिता विश्वकर्मा ने बताया कि उसकी शादी 16 साल पहले संगम विश्वकर्मा से हुई थी। उसके दो लड़के भी हैं। पति को हमेशा शक रहता है कि वह दीपक गुप्ता से बात करती हूं। इसी बात को लेकर पति के द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती है।वहीं आज पत्नी ने अपने बेटे चंचल को दीपक गुप्ता के घर के नजदीक लगे आम के पेड़ से की पत्ती लाने कहां था। जैसे ही इस बात की भनक सरिता के पति संगम को लगी। इसी बात को लेकर पति के द्वारा गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी गई। दूसरी तरफ पति के द्वारा पत्नी को जान से भी मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद पत्नी थाने पहुंची थी। जहां पत्नी ने अपने पति के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई है। वहीं पूरे मामले में अब रांझी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |