Advertisement
ग्वालियर। शहर के जनकगंज थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायर में 15 साल के किशोर को गोली लग गई। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक का चचेरा भाई ही फायरिंग कर रहा था। घटना के बाद वह मौके से भाग निकला। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तालश शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार जनकगंज थाना क्षेत्र के एक हरे शिव मैरिज गार्डन में शनिवार को एक शादी समारोह चल रहा था। देर रात करीब 1 बजे के लगभग दरवाजे पर टीका का कार्यक्रम हो रहा था। तभी राजेश यादव नामक युवक ने हर्ष फायरिंग करना शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान राजेश के फायर से उसके चचेरे भाई 15 वर्षीय प्रयांशु यादव के पेट में गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उसे पहले प्राइवेट हॉस्पिटल फिर जेएएच लेकर पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि आरोपित मौके पर नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास करना शुरू कर दिया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। शादी के घर में मौत से मातम पसरा हुआ है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |