Advertisement
मुरैना के पोरसा कस्बे के भिण्ड रोड पर परशुराम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष पर चार लोगों ने हमला बोल दिया। हमला उस समय बोला गया जब वे परशुराम जयंती के लिए होर्डिंग लगा रहे थे। घटना के बाद ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने पोरसा थाने का घेराव कर दिया। पुलिस ने भी चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।बता दें, कि पोरसा कस्बे के भिण्ड रोड पर रात में परशुराम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू शर्मा भगवान परशुराम के होर्डिंग लगा रहे थे। होर्डिंग लोडिंग गाड़ी में रखे हुए थे। उसी समय एक युवक मौके पर पहुंचा और उन्हें होर्डिंग लगाने से रोकने लगा। जब उन्होंने कहा कि भगवाना परशुराम की जयंती है, उसके लिए होर्डिंग लगा रहे हैं तो वह बोला कि होर्डिंग नहीं लगाने दिए जाएंगे। इसके साथ ही उसने लोडिंग वाहन में रखे होर्डिंग में से एक होर्डिंग खींचकर फाड़ना चाहा। इस पर मोनू शर्मा ने उसे रोका तो उसने अपने तीन अन्य साथियों को बुला लिया और फिर उनके ऊपर लाठी-डंडो से हमला बोल दिया। हमले में मोनू शर्मा के चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान युवकों ने मोनू शर्मा की कार पर भी हमला बोल दिया और कार की विड स्क्रीन तोड़ दी।इस घटना के बाद ब्राह्मण समाज के लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया तथा उन्होंने पोरसा थाने का घेराव कर दिया। घेराव करने के बाद पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करना पड़ा। आरोपियों में मुख्य आरोपी रिंकू तोमर, निवासी मंदोखर व तीन अन्य लोग शामिल हैं।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |