Advertisement
आम आदमी पार्टी राष्टीय पार्टी बन चुकी है.अब वह दो राज्यों के अलावा तीसरे राज्य में भी अपने संगठन को मजबूत करना चाहती है.इसी के तहत असिवनी मालवा विधानसभा में आम आदमी पार्टी को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर प्रदेश प्रवक्ता सुनील गौर के नेतृत्व में कार्यकर्ता अभियान चला रहे हैं।प्रदेश प्रवक्ता सुनील गौर ने बताया कि हमारे कार्यकर्ताओं पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचा रहे हैं। संगठन के कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। इसलिए पार्टी से अधिक से अधिक कार्यकर्ता जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। गांव में खरीदी केन्द्रों पर पहुंच व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया जा रहा है। बुधवार को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सिवनी मालवा की तहसील की ग्राम कुसुमकुई, झकलाय, थुआ, नयागांव, डोलरिया, ढाबा खुर्द सहित अन्य गांवों का दौरा किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सुनील गौर, जगदीश लौवंशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |