Advertisement
लव जिहाद के मामले प्रदेश में कम होने का नाम नहीं ले रहे है.आये दिन हमें कोई न कोई ऐसा केस सुनने को मिलता है,जिसमें युवती पर दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन कराया जाता है,ऐसा ही मामला सामने आया हैं इंदौर के खुडै़ल इलाके से जहां एक युवती ने सुसाइड कर लिया। परिवार का आरोप है कि लड़की को धर्म परिवर्तन कर शादी के लिए दबाव बनाया गया। इसी से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। हालांकि पुलिस ने समझाइश के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर चक्काजाम खत्म कराया।परिजन और कार्यकर्ता लड़की को परेशान करने और सुसाइड करने के मामले में आरोपी असद हुसैन पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे। एडिशनल एसपी ग्रामीण शशिकांत कनकने भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लड़की के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आरोपी असद के खिलाफ धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।मामला खुडै़ल इलाके के काजी पलासिया का है। लड़की फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। पिता प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। आरोपी 12वीं पास है। आरोप है कि 18 साल की लड़की ने असद से परेशान होकर ही जहर खाया था।बजरंग दल के तनु शर्मा और विनोद जामलिया ने आरोप लगाया कि आरोपी कई दिनों से युवती पर शादी को लेकर दबाव बना रहा था। धर्म परिवर्तन को लेकर भी दबाव बनाए जाने की बात सामने आई है। पुलिस जांच कर रही है। इलाके में भारी पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया है।कार्यकर्ताओं ने बताया कि रात 11 बजे छात्रा की तबीयत बिगड़ी थी। परिवार ने पूछताछ की तो उसने जहर खाने की बात बताई। रात में ही परिजन उसे बॉम्बे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां देर रात उसकी मौत हो गई। सुबह परिवार के लोगों ने जामलिया को जानकारी दी। इसके बाद थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने यहां शुरुआत में असद पर कार्रवाई नहीं होने के चलते सड़क पर शव रखकर चक्का जाम करने की कोशिश की। पुलिस अफसरों की समझाइश के बाद मामले को शांत करा लिया गया।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |