Advertisement
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले है.जिसको लेकर सभी पार्टियां अपने-अपने नेताओं वरिष्ठ नेताओं को चुनावी प्रचार में लगा रही है.इसी को लेकर कांग्रेस के चुनावी अभियान का आगाज करने अगले महीने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश के दौरे पर आएंगे। हालांकि प्रियंका-राहुल का दौरा अभी तय नहीं हुआ है। इससे पहले ही बीजेपी उनके ऊपर हमलावर हो गई है। मप्र के गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने राहुल प्रियंका के संभावित दौरों पर तंज कसते हुए कहा-राहुल गांधी, प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में कितने दौरों पर गए थे। लेकिन , दोनों भाई-बहन यूपी में एक-एक सीट ही ला पाए थे। यूपी के चुनाव में कांग्रेस को कुल 2 सीटें मिली थीं। मप्र में भी इनके दौरों से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं हैं। राहुल प्रियंका के दौरे पर नरोत्तम बोले आगे भी हारने की वाले हैं चाहे जहां चले जाएं। वह 15 महीने का कार्यकाल इनके लिए वाटर लुक साबित होगा उस कार्यकाल में उन्होंने कुछ किया नहीं।BJP नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के दावों पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा - इसे दिवास्वप्न कहते हैं इस तरह के स्वर्ग में यह लोग विचरण करते आए हैं यह जिस सरकार में मंत्री थे। वह सरकार इसीलिए चली गई 42 विधायकों ने बगावत कर दी। राष्ट्रपति चुनाव में एक साथ 17 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। 28 के चुनाव एक साथ हुए हैं मध्यप्रदेश में यह काला अध्याय उन्हीं की पार्टी का है। अच्छा है, अगर वह हमारी तरफ देखते रहें , वहां भगदड़ के हालात ही रहने वाले हैंजयस के अलग चुनाव लडने पर नरोत्तम ने कहा- अच्छी बात है प्रजातंत्र है। इसमें सभी को लड़ने को चुनाव लड़ने का अधिकार है। इन सब को जनता के बीच में जाकर अपने विचार रखना चाहिए। जहां तक वचन पत्र की बात है तो पहले एक शब्द चलता था बोल बचन। यह कमलनाथ के वोट वचन हैं। यह रफ कॉपी बन रही है उनकी जो भी बोले करना धरना कुछ है नहीं । लिखने में क्या बुराई है। कांग्रेसियों के घरों पर झंडा लगाने को लेकर नरोत्तम ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जो कहते हैं उनकी नीचे कोई मानता नहीं और आप इस सर्कुलर का भी वही हश्र देखना। इन्होंने एक के बाद एक रैलियों और यात्राओं को जो हरी झंडी दिखाई , उन यात्राओं का हश्र देख लीजिए। वही हश्र इसका होने वाला है। कोई मानता नहीं है। इसलिए सर्कुलर जारी करते हैं।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |