Advertisement
ग्वालियर में एक एडवोकेट ने अपनी ही महिला क्लाइंट को चाय में नशे की दवा मिलाकर पिला दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने क्लाइंट के न्यूड VIDEO शूट कर लिए। घटना 4 मई 2022 से 15 अप्रैल 2023 के बीच माधौगंज के कमाठीपुरा इलाके की है। अब एडवोकेट ने महिला को VIDEO वायरल करने और उसके आधार पर केस हराने की धमकी देकर शारीरिक शोषण शुरू कर दिया।इसके बाद एक दिन महिला को बुलाकर वकील ने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। बीच मंे महिला ने पुलिस के पास जाने की बात कही तो आरोपी वकील ने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। बार-बार रेप व अननेचुरल सेक्स से परेशान पीड़िता माधौगंज थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई है। पुलिस ने वकील व उसके दो दोस्तों के खिलाफ FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।शहर के हजीरा बिरला नगर निवासी 29 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि वह खुद लॉ की डिग्री पास है। 12 जून 2015 को उसकी शादी शहर के ही एक युवक से हुई थी। शादी के चार से पांच साल बाद पति उसे परेशान करने लगा। जब वह विरोध करती थी तो पति उसे पीटता था। जिस पर उसने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पति ने कोर्ट में डिवोर्स (तलाक) के लिए आवेदन कर दिया। इस डिवोर्स के केस के सिलसिले में महिला की पहचान वकील देव कुमार उचारिया से हुई थी। केस के मामले में अक्सर उसे वकील से मिलना पड़ता था।4 मई 2022 को वकील ने उसे अपने घर कमाठीपुरा माधौगंज बुलाया और चाय ऑफर की। चाय पीते ही वह बेसुध हुई तो देवकुमार ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। जब उसे होश आया और घटना का पता चला तो उसने खुद को खत्म करने के लिए टॉयलेट क्लीनर पी लिया था। महिला का उपचार जयारोग्य अस्पताल में हुआ था।उसकी हालत में सुधार होने के बाद वकील ने उसे धमकी दी कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी तो वह उसके पति को उसके फोटो और VIDEO भेज देगा और उसकी मांग भरकर फोटो खींच लिए। साथ ही मुरैना के माता बसैया मंदिर ले जाकर शादी के जैसे कपड़ों में फोटो शूट करा लिए।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |