Advertisement
खंडवा के एक आदिवासी युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना शनिवार सुबह की है, सुसाइड से पहले युवक ने वॉट्सऐप और फेसबुक पर पोस्ट की। इस पोस्ट में मौत का कसूरवार डायल 100 पुलिस के एक जवान को बताया है। साथ ही आखिरी इच्छा जताई कि उसकी प्रॉपर्टी बहनाें को दे दी जाए। बहनों से आग्रह किया कि वे उसकी दोनों बेटियों का ख्याल रखें। यह कहकर अंत में लिखा- I HATE एमपी सरकार…।मामला थाना नर्मदानगर क्षेत्र के गांव मुंडई (मोहना) का है। दैनिक भास्कर ने पड़ताल की तो सामने आया कि मृतक बबलू भास्करे किसान है, उसे शराब के नशे की लत लग चुकी थी। इसी कारण पत्नी ज्योतिबाई से मनमुटाव चल रहा था। कुछ महीने से पत्नी ज्योतिबाई अपने साथ दोनों बेटियों को लेकर मायके में रह रही थी। मायका धनगांव थाना क्षेत्र के गांव काकरिया का है, चार साल पहले बबलू की शादी हुई थी। दो बेटियां है, एक की उम्र 3 साल तो दूसरी डेढ़ साल की है।बबलू चाहता था कि उसकी पत्नी ज्योतिबाई और दोनों बेटियां वापस आ जाएं। इसी कोशिश में वह शुक्रवार को ससुराल गया, लेकिन उसे निराशा मिली। फिर अपने गांव मुंडई आकर उसने डायल 100 को सूचना दी कि वह सुसाइड कर रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस जवान ने बबलू को समझाया तो वह कहने लगा कि मेरी पत्नी और बच्चों को लौटा दो। ससुराल वाले उन्हें आने नहीं दे रहे है।इस पर पुलिस ने थाने पर रिपोर्ट कराने की बात कहकर उसे गाड़ी में बैठा लिया। बबलू शराब के नशे में था, इसलिए उसके माता-पिता ने पुलिस से कहा, बबलू दो हफ्ते से इस तरह का पागलपन कर रहा है, आप इसे छोड़ दीजिए। पुलिस वापस लौट आई, शनिवार सुबह बबलू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |