Advertisement
ग्वालियर में पति द्वारा की जाने वाली मारपीट के बाद दोस्त विवाहिता को सांत्वना देने लगा और नजदीक आ गया। इसके बाद शादी का वादा कर विवाहिता को ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने पीडि़ता को बंधक बनाकर रखा और शोषण किया।जब पीडि़ता शोषण से परेशान हो गई तो पति से मदद मांगी। पति ने ऑनलाइन रुपए भेजकर मदद की, तब कहीं पीडि़ता वापस आई और मामले की शिकायत की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।शहर के हजीरा थाना क्षेत्र के यादव धर्मकांटा निवासी 28 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि कुछ समय पूर्व वह हजीरा चौराहे के पास रहती थी। यहां पर एक पड़ोसी से मिलने के लिए अजय राजावत नाम का युवक आता था। अक्सर आने जाने के चलते अजय महिला के पति से बातचीत और मेलजोल बढ़ाने लगा। कुछ दिन बाद उन्होंने मकान बदल दिया और यादव धर्मकांटे पर रहने आ गए। यहां पर भी अजय राजावत आता था। घरेलू बातों पर अक्सर उसका पति से विवाद होता था और विवाद के बाद अक्सर अजय उसे सांत्वना देने आता था। इसके बाद उसने पति की बुराई करना और मारपीट करने पर पति को छोड़कर उसके साथ चलने व शादी काइसके बाद वह उसे मुरैना और आगरा के बाद सूरत लेकर पहुंचा, जहां पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने शादी को कहा तो वह टालता रहा और जब उसने वापस जाने की जिद की तो उसे बंधक बना लिया। इसके बाद चोरी से उसने पति को कॉल किया और पैसों की मांग की तो पति ने उसे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर कुछ रुपए ट्रांसफर किए, जिससे जब वह वहां से भाग आई। वापस आने के बाद पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। महाराजपुरा थाना सर्किल के सीएसपी रवि भदौरिया का कहना है शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर अरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम सूरत रवाना की गई है।वादा करने लगा। महिला को लगा कि यह उसका हितैषी है। इसी तरह महिला उसके जाल में फंस गई। एक दिन वह उस युवक के साथ घर से निकल आई।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |