Advertisement
संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महत्वपूर्ण घोषणा की.मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की बाबा साहेब के जीवन से जुड़े पंचतीर्थ, जिसमें जन्मभूमि महू से लेकर चैत्यभूमि मुंबई तक शामिल है. इन सभी को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जोड़ा जायेगा।साथ ही बाबासाहेब की जन्मस्थली पर यात्रियों के रुकने के लिए धर्मशाला का निर्माण किया जयेगा। पूरा देश आज विश्व का सशक्त और मजबूत भारत का संविधान बनाने वाले बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती माना रहा है।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती पर उनको याद किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की सरकार ने फैसला लिया है की पंचतीर्थ जिसमें जन्मभूमि महू, शिक्षाभूमि लंदन, दीक्षाभूमि नागपुर, महापरिनिर्वाण भूमि दिल्ली और चैत्यभूमि मुंबई शामिल है।इन सभी को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जोड़ा जायेगा।सीएम ने अपनी घोषणा में बाबासाहब अंबेडकर की शिक्षा भूमि लंदन को भी पंचतीर्थ के तहत तीर्थ दर्शन योजना में शामिल करने का जिक्र किया। लेकिन धर्मस्व विभाग द्वारा जारी आदेश में लंदन को पांच स्थानों में नहीं जोडा। विभाग ने पंचतीर्थ में संतरविदास मंदिर वाराणसी को जोड़ा है। हालांकि लंदन को लेकर आदेश में यह लिखा है कि मप्र के धर्मस्व विभाग द्वारा अधिसूचित श्री लंका के सीता माता मंदिर, अशोक वाटिका, अंकोरवाट मंदिर कंबोडिया यात्रा नियम 2011 में राज्य शासन द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की शिक्षा भूमि लंदन में स्थित 10 किंग हेनीरोज रोड पर स्थित स्मारक को शामिल किया जाता है। इस तीर्थ स्मारक की यात्रा को लेकर 16 दिसंबर 2011 और 2016 को जारी हुई अधिसूचना के नियम लागू होंगे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की कई दिनों से बाबसाहेब की जन्मस्थली पर एक अच्छी धर्मशाला की मांग थी। क्योंकी बाबा साहेब के अनुआई देश-विदेश से आते थे। उनके रुकने की कोई व्यवस्था नहीं होती थी। लेकिन अब भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए धर्मशाला बनाई जाएगी। हमने पहले भी इसके लिए प्रयास किया था..पर महू में सेना की जमीन होने के कारण हमे जगह नहीं मिल पाई थी। लेकिन अब सेना की NOC मिल गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कमलनाथ ने रोजा-इफ्तार पार्टी में कहा था की मध्यप्रदेश में दंगे हो रहे है। वही दिग्विजय सिंह ने भी कहा है मध्यप्रदेश में मुसलमानों की संख्या घाट रही है.मध्यप्रदेश शांति का टापू है.आप चुनाव के समय क्यों जनता को डरा रहे हो। क्यों आप प्रदेश का माहौल खराब कर रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की इनकी इन्हीं हरकतों की वजह से प्रदेश की जनता ने इन्हें नाकारा है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |