Advertisement
सागर। जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रापुर में शुक्रवार सुबह पारिवारिक विवाद के बाद घर में गोलीबारी हो गई। फायरिंग में एक महिला और पुरुष को गोली लगने की खबर है। महिला को बीएमसी में भर्ती कराया गया है। गोली महिला के हाथ को छूती हुई निकल गई। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं आरोपी जेठ ने भी महिला के पति यानी अपने भाई पर भी फायर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कर्रापुर बाजार निवासी उदयभान ने बताया कि सुधा रानी 32 वर्ष शुक्रवार सुबह के समय कमरे में गर्म कपड़े रख रही थी, तभी उसका जेठ अरविंद आ गया और उसने कमरे पर अपना अधिपत्य जताते हुए पेटी में कपड़े रखने से बहू को मना किया और वहां विवाद की स्थिति बन गई। सुधा रानी ने जब जेठ को गाली गलौच करने से रोका तो वह और ज्यादा आक्रोषित हो गया। विवाद के बाद वहां देवर गोलू और राहुल भी आ गए और सुधा रानी से विवाद करने लगे। इसी बीच सुधा रानी का का पति उदयभान भी वहां आ गया। तभी अरविंद ने उदयभान पर बंदूक से उदयभान पर फायर कर दिया, तभी बीच में सुधा रानी आ गई। गोली सुधा को लगी। उदयभान सिंह ठाकुर ने जब आरोपियों को रोकना चाहा तो जेठ और देवर ने उसे भी पीटा। उदयभान पत्नी सुधा को लेकर सीधे अस्पताल पहुंचा। जहां बीएमसी में महिला के हाथ का एक्स रे व ट्रीटमेंट किया गया। महिला की हालत फिलहाल स्थिर है और उसे मेडिकल कॉलेज भी भर्ती कराया गया है। विवाद के बाद आरोपी जेठ अरविंद भी कर्रापुर चौकी पुलिस गया, जहां उसने अपने भाई उदयभान पर गोली चलाने का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |