Advertisement
भिंड की गोरमी थाना पुलिस ने 900 किलो ग्राम घी को एक घर में रखा हुआ पाया। फूड सेफ्टी अफसर ने इस घी का सैंपल भरा। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए घी की कीमत 5 से 6 लाख रुपए है। पुलिस ने डेयरी मालिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।गोरमी थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह सेंगर के मुताबिक अरेले के पुरा में एक डेयरी संचालक द्वारा बड़ी तादाद में नकली घी तैयार करने सूचना पुलिस को मिली। इस पर पुलिस ने भगवान सिंह लोधी के घर पर छापा मारा यहां से 60 कनस्तर घी के बरामद किया। वजन 900 किलोग्राम बताया जा रहा है।ये घी के कनस्तर राजवीर नगरिया डेयरी संचालक द्वारा तैयार करा कर रखवाया गया। पुलिस ने जब डेयरी संचालक से घी तैयार करके बेचे जाने के बारे में जानकारी ली तो वह कोई खास जानकारी नहीं दे सका। घी नकली था या असली, इस बात की पड़ताल कराए जाने को लेकर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट में सूचना दी गई।इस पर फूड सेफ्टी विभाग के अफसर अवनीश गुप्ता और रेखा सोनी मौके पर पहुंची और उन्होंने भी के सैंपल भरे। बताया जा रहा है कि पकड़े गए कि घी कीमत करीब 5 से 6 लाख है। फूड सेफ्टी अफसर ने डेयरी से मावा और दूध के सैंपल भी भरे। पुलिस और फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट डेयरी संचालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |