Advertisement
ग्वालियर। नाती के साथ बेवजह मारपीट करने से जब पिता ने बेटे को रोका तो उसने गुस्से में आकर पिता पर ही कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। कुल्हाड़ी लगने से घायल पिता की हालत नाजुक बताई गई है।
तिघरा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम भौंडेरी का पुरा निवासी कल्याणसिंह गुर्जर बुधवार को अपने नातियों के साथ घर पर बैठे हुए थे। तभी बेटा रिंकू आया और नाती की मारपीट करने लगा। नशे किए हुए रिंकू को कई बार रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना तो कल्याण सिंह ने बेटे को पास ही रखा डंडा मार दिया। रिंकू डंडा मारने से आग बवूला हो गया और वह घर में रखी कुलहाड़ी उठा लाया। रिंकू ने अपने पिता के सिर में कुल्हाड़ी मारकर लहुलुहान कर दिया। जब तक परिजन रिंकू को पकड़ पाते वह मौके से भाग गया। कुल्हाड़ी लगने से गंभीर रुप से घायल कल्याणसिंह को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने भोलू गुर्जर की शिकायत पर रिंकू के खिलाफ धारा 307 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस संबंध में महाराजपुरा थाना प्रभारी पंकज त्यागी का कहना है कि आरोपी को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा। कल्याणसिंह के सिर में कुल्हाड़ी का गहरा घाव हो गया है।
Kolar News
13 April 2023
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.
Created By: Medha Innovation & Development
|