Advertisement
चुनावी साल का दौर चल रहा है.इस वजह से हर पार्टी जनता को लुभाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहती।ऐसा ही मामला देखने को मिला है.इंदौर में जहां गुरुवार को कांग्रेसजनों ने महिला सफाईकर्मियों की आरती की। उन पर फूल भी बरसाए। उन्हें एक जगह आने का न्योता भी दिया। नारे भी लगाए। इसके साथ ही कांग्रेसजन ने कांग्रेस की सरकार बनने के बाद एक वादा भी किया।संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पहले गुरुवार को कांग्रेस नेता सड़कों पर उतरे। शहर के विभिन्न वार्डों में जाकर महिला सफाई मित्रों का जय भीम के नारों के साथ सम्मान किया। उनकी आरती कर उन पर फूल बरसाए। इसके साथ ही उन्हें कल बाबा भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू आने के लिए आमंत्रित किया।शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल और सूचना अधिकार प्रकोष्ठ अध्यक्ष गिरीश जोशी के मुताबिक बाबा साहब ने संविधान में जो अधिकार दलित समाज को दिया है, आज भाजपा सरकार द्वारा उसका उल्टा किया जा रहा है, इंदौर शहर सफाई में 6 बार नंबर वन आया। उसकी मुख्य वजह है महिला एवं पुरुष सफाई मित्र। मगर उनकी ओर न भाजपा की निगम परिषद न ही भाजपा की प्रदेश सरकार का ध्यान जाता है।इंदौर के हजारों सफाई मित्र मात्र पांच हजार रुपए महीने में सुबह 6 बजे से शहर की सफाई में लगते है, ताकि इंदौर का नाम पूरे देश-दुनिया में बना रहे। मगर उनकी ओर कोई देखने वाला नहीं है। आज इतनी मंहगाई के दौरान में पांच हजार रुपए में कैसे घर चलता होगा।आज इंदौर के वार्ड 57, 60,65,66 में महिला सफाई मित्रों की आरती उतारी, फूलों की वर्षा कर बाबा साहब की जन्मस्थली महू के लिए आमंत्रित किया और संकल्प लिया कि 2023 में कांग्रेस सरकार आते ही, सभी महिला मित्रों का वेतन दोगुना किया जाएगा। शुक्रवार को कमलनाथ जी के इंदौर आने पर उन्हें पूरे प्रदेश के अस्थाई सफाई मित्रों का वेतन दोगुना करने का संकल्प वचन पत्र में घोषणा करने के लिए सौंपा जाएगा।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |