Advertisement
मध्य प्रदेश में चुनावी साल के मद्देनजर बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। कोई भी पार्टी किसी भी स्तर पर पीछे नहीं रहना चाहती और इसी कारण की तरह के फेरबदल भी हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज कांग्रेस के मीडिया विभाग में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलाथ के निर्देश पर हुए बदलाव को लेकर ये सूची मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा द्वारा जारी की गई है। इसी के साथ कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी में भी नई नियुक्तियां की गई हैं।कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी में हुई नियुक्तियों को लेकर विभाग के अध्यक्ष अभय तिवारी द्वारा सूची जारी की गई है। तरूण यादव को सोशल मीडिया विभाग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सूर्य प्रताप सिंह तोमर, आशीष श्रीवास्तव, नितिन कुमार साहू को प्रदेश सचिव बनाया गया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |