Advertisement
विदिशा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सक्रिय हो गए हैं। जिन विधानसभा में कांग्रेस पिछले तीन चुनावों में जीत हासिल नहीं कर सकी, दिग्विजय सिंह उन विधानसभा का दौरा कर रहे हैं। इसी को लेकर वे सोमवार को शमशाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में सरकार की लाडली बहना योजना को चुनावी स्टंट बताया।
दिग्वजिय सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार 2003 में आई थी, अगर 15 महीनों को छोड़ दिया जाए तो बाकी के 18 साल में बहना की याद क्यों नहीं आई एक चुनावी स्टंट है। अभी फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर बहना के पति जीजाजी पर कार्रवाई हो रही है, उनके घर की तलाशी ली जा रही है। बिजली के बिल के नाम पर कुर्की हो रही है।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव कमलनाथ के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। बहुमत से ज्यादा सीटें कांग्रेस की आएंगी। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने महानीम चौराहे पर आयोजित मंडल व सेक्टर स्तर पर पार्टी में काम करने वाले कार्यकर्ताओं से वन टू वन किया।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |