Advertisement
पति से अलग रह रही महिला (कविता मंडराई) ने रविवार शाम घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मामला कमला नगर थाना इलाके का है। बताया जा रहा है कि महिला लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान थी। वहीं पुलिस के अनुसार महिला दिमागी तौर पर भी थोड़ी कमजोर थी। 38 वर्षीय कविता लंबे समय से अपने पति लक्ष्मीनारायण को लेकर परेशान थी। करीब पांच साल से नेहरु नगर स्थित अपने माता पिता के साथ रहती थी। कविता के पिता गोविंद ने बताया कि इस बीच लक्ष्मीनारयण ने दूसरी शादी भी कर ली थी। जिसको लेकर वह लंबे समय से डिप्रेशन में थी।पिता गोविंद ने बताया कि रविवार शाम 4 बजे मेरी पत्नि ने बताया कि कविता ने बहुत देर से गेट नहीं खोला है। बच्ची भी कमरे से बाहर थी। इसलिए हम लोगों ने अंदर जाकर देखा तो उस समय तक कविता ने फांसी लगा चुकी थी। कविता ने फांसी दुपट्टे को पंखे में बांधकर लगाई। गोविंद ने बताया कि कविता ग्रेजुएट लड़की थी। उसने इलेक्ट्रॉनिक्स में कई डिप्लोमा भी किए थे। फिल्हाल वह आजकल भोपाल के कोटरा इलाके में ही रहती थी। गोविंद ने बताया कि कविता करीब पांच साल से अपने पति से अगल रह रही थी। इस बीच कविता और पति लक्ष्मी नारायण के बीच कोर्ट में एक भरण पोषण का मामला भी चल रहा था। हमें उम्मीद नहीं थी कि कविता ऐसा भी कुछ कर सकती है। कविता की बेटी सृष्टि अभी हमारे साथ ही रहती है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |