Advertisement
लोकतंत्र की आवाज दबाकर राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने को लेकर युवा कांग्रेस आगामी 2 अप्रैल को जबलपुर में विशाल महा जुलूस निकाल रहीं है। युवा कांग्रेस के इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीबी श्रीनिवास, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। युवा कांग्रेस 5100 मशालों की महा जुलूस निकालेगी। युवा कांग्रेस का यह कार्यक्रम 2 अप्रैल को कैंट विधानसभा के बड़ा पत्थर रांझी से व्हीकल मोड़ तक निकलेगी।कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए जबलपुर कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि लोकतंत्र को बचाने के लिए आगामी 2 अप्रैल रविवार को कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के साथ 5100 मसालों की महा जुलूस निकाली जाएगी। कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार विपक्ष के नेताओं को प्रताड़ित करने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि ना सिर्फ कांग्रेस के कार्यकर्ता बल्कि आम नागरिक भी इस महा जुलूस में शामिल होंगे और बताएंगे कि किस तरह से भारतीय जनता पार्टी की सरकार उन्हें परेशान करने का काम कर रही है। जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि जब राहुल गांधी के ऊपर कई तरह की बातें सदन में और बाहर की गई, इस दौरान किसी को सजा नहीं हुई, और यह कर्नाटक का मामला था, 24 घंटे में गुजरात से सजा सुनाई गई और संसद सदस्यता समाप्त कर दी गई यह बहुत ही गलत है।कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र की आवाज उठाने वाले राहुल गांधी पर अलोकतांत्रिक तरीके से मुकदमा दायर करना एवं उनकी संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में जबलपुर युवक कांग्रेस विशाल मशाल जुलूस निकलेगा, जिसका नेतृत्व युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीबी. श्रीनिवास, प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, नगर अध्यक्ष एवं महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, पूर्व मंत्री विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व मंत्री तरुण भनोट, विधायक विनय सक्सेना, संजय यादव, जिला प्रभारी विभाष जैन,युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रांझी बड़ा पत्थर से 5100 मसालों का महा जुलूस लेकर व्हीकल मोड तक पैदल जाएंगे।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |