Advertisement
नाबालिग से रेप करने वाले आरोपी को जबलपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी लड़की का रिश्ते में जीजा है जो कि करीब 15 दिनों पहले शादी समारोह में शामिल होने जबलपुर आया था, उसी दौरान आरोपी राहुल चौधरी की नाबालिग लड़की से दोस्ती हो गई। करीब तीन दिन तक आरोपी जबलपुर में रहा उसके बाद लड़की को लेकर मथुरा लेकर चला गया। नाबालिग लड़की के घर से लापता होने पर परिवार वालों ने मदन महल थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद बुधवार की रात को पुलिस आरोपी को लेकर जबलपुर पहुंची।सीएसपी प्रभात शुक्ला ने बताया कि मथुरा निवासी राहुल चौधरी की जबलपुर में ससुराल है, ससुराल में करीब 15 दिन पहले शादी थी जिसमें शामिल होने के लिए राहुल जबलपुर आया था। मदन महल के पास जब शादी हो रहीं थी, उस दौरान राहुल की विवाह में आई 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से दोस्ती हो गई। राहुल करीब दो से तीन दिन जबलपुर में रुका और फिर लड़की को अपने साथ लेकर चला गया। लड़की के गायब होने के बाद परिवार वाले उसे तलाश करते रहें, इस बीच जानकारी लगी कि नाबालिग लड़की को राहुल अपने साथ जबलपुर ले गया है, जिसके बाद जबलपुर मदन महल पुलिस मथुरा पहुंची और आरोपी राहुल को गिरफ्तार करते हुए लड़की को दस्तयाब कियाजबलपुर पुलिस की पूछताछ में आरोपी राहुल चौधरी ने बताया कि करीब तीन साल पहले जबलपुर में उसकी शादी हुई थी। ससुराल पक्ष में विवाह था जिसमें शामिल होने वह जबलपुर मदन महल आया था, उसी दौरान 17 साल की लड़की से विवाह समारोह में ही उसकी पहचान हो गई थी, इसके बाद वह लड़की को अपने साथ उत्तर प्रदेश मथुरा ले गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी इलेक्ट्रिशियन का काम करता है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |