Advertisement
खरगोन में भगवानपुरा से निर्दलीय विधायक केदार डावर के नाबालिग भतीजे की हत्या कर दी गई। उसका शव मंगलवार रात झाड़ियों में मिला। वह 23 मार्च को शाम 4 बजे मां से बात कर घर से बुलेट लेकर निकला था। इसके बाद से ही वह बाइक समेत लापता था। पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार बिस्टान रोड इलाके में बीती रात एक युवक का शव झाड़ियों में पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। डाबरिया फाल्या में झाड़ियों के बीच से शव को बाहर निकला गया। उसकी पहचान अभिनव उर्फ बिट्टू डावर (17) के रूप में हुई। बुधवार सुबह जिला अस्पताल में युवक के शव का पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान खुद विधायक डावर भी मौजूद रहे। डावर ने कहा कि खरगोन जैसे शांत जिले में इस तरह की घटनाएं आम लोगों के मन में भय पैदा करती है। इस घटना की सही जांच होनी चाहिए।विधायक डावर ने बताया कि अभिनव 23 मार्च की शाम 4 बजे घर से चॉकलेट लेने के लिए निकला था। अंतिम बार उसकी मां से बातचीत हुई। मां ने ही उसे 10 रुपए दिए थे। वह बुलेट से दुकान पर गया, लेकिन उसके बाद फिर लौटकर नहीं आया। परिजनों और रिश्तेदारों के यहां ढूंढने पर कोई पता नहीं चला। घटना वाले दिन से मोबाइल भी बंद आ रहा था। गाड़ी लापता थीं। उनके परिवार की किसी से रंजिश भी नहीं है। हत्या के पीछे आरोपियों का क्या मकसद था। इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।पुलिस जांच में प्रारंभिक रूप से हत्या करने की पुष्टि हुई है। आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जो भीकनगांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के समय आरोपियों द्वारा मृतक से बुलेट चलाने के लिए मांगी थी। बाइक नहीं देने के बाद मर्डर करने की आशंका है। उधर, घटना की जानकारी लगते ही रात में ही पुलिस एक्टिव हो गई।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |