Advertisement
भोपाल। मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से लाई गई मादा चीता सियाया ने चार शावकों को जन्म दिया है। बुधवार को मादा चीता सियाया का शावकों के साथ अठखेलियां करता हुआ वीडियो सामने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वन विभाग की टीम को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शावकों का वीडियो भी शेयर किया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि यह हमारे लिए अत्यंत आनंददायी है कि कूनो में चीता परिवार बढ़ रहा है। वन विभाग, कूनो नेशनल पार्क, स्थानीय प्रशासन के सफल प्रबंधन से सुखद परिणाम मिले हैं। मैं वन विभाग की पूरी टीम को बधाई देता हूं, जिनकी देख रेख में भारत में चीता प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र जी आपकी प्रेरणा और सफल प्रयासों से चीता की सुखद वापसी भारत में हुई है। मध्य प्रदेश चीता स्टेट बना है। आज कूनो नेशनल पार्क में चीता परिवार में चार नये शावकों के आगमन से हम समस्त मध्य प्रदेश वासी हर्षित एवं आनंदित हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |