Advertisement
भोपाल। मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ भूरिया की गिरफ्तारी पर युवा संगठन ने सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश यूथ कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी से हम नहीं डिगेंगे।
डॉ. भूरिया की गिरफ्तारी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए विवेक त्रिपाठी ने कहा कि, 'यूथ कांग्रेस को रोकने के लिए हमारे प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया। लेकिन इससे हम बिलकुल विचलित नहीं हैं। हमारा विरोध और तेज होगा। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेशभर में उग्र प्रदर्शन करेंगे। आज से ही प्रदेश के सभी जिलों में चरणबद्ध तरीके से हम प्रदर्शन करेंगे।'
बता दें कि दो दिन पहले राजधानी भोपाल में यूथ कांग्रेस ने डॉ भूरिया के नेतृत्व में राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने को लेकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया था। इसी मामले में भोपाल पुलिस ने विक्रांत भूरिया को गिरफ्तार किया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |