Advertisement
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि महात्मा गांधी के पास कोई डिग्री नहीं थी। सिन्हा गुरुवार को ग्वालियर की ITM यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। उन्होंने कहा- बहुत लोगों को, वो भी पढ़े-लिखे लोगों को यह भ्रांति है कि गांधीजी के पास लॉ की डिग्री थी, लेकिन यहां मैं बता रहा हूं कि उनके पास कोई डिग्री नहीं थी। गांधीजी सिर्फ हाई स्कूल डिप्लोमा किए थे।गुरुवार को ITM यूनिवर्सिटी में डॉ. राम मनोहर लोहिया की स्मृति में चांसलर रमाशंकर सिंह द्वारा संपादित डॉ. राम मनोहर लोहिया-रचनाकारों की नजर में खण्ड-2 पुस्तक का विमोचन हुआ। इसी कार्यक्रम में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। यहां पुस्तक का विमोचन करने के बाद सिन्हा सबसे पहले महात्मा गांधी पर बोले। उन्होंने कहा, गांधीजी सिर्फ हाई स्कूल डिप्लोमा किए थे। अब यहां बैठे लोग मुझसे सवाल करेंगे तो मैं यह बात पूरे तथ्यों के साथ कह रहा हूं, इसका आधार है मेरे पास।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |