Advertisement
मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की एक बात और जो मन में चुभती है जब कोई देश का नेता, अपने आप को कहता है और रोज देश का अपमान करता है।राहुल गांधी प्रमाणिक झूठे हैं। अपने झूठ के लिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में पहले भी माफी मांगी है। लेकिन माफी मांगने के बाद भी झूठ बोलने से बाज नहीं आते। फिर लगातार बोल रहे हैं।उन्होंने मध्यप्रदेश में भी झूठ बोला था मध्यप्रदेश की जनता याद करें, उन्होंने कहा था मध्यप्रदेश में 10 दिन में सभी किसानों का कर्जमाफ कर देंगे। अगर 10 दिन में कर्ज माफ नहीं किया तो 11वें दिन मुख्यमंत्री बदल दूंगा।राहुल गांधी जी कितना बड़ा झूठ बोला था। 10 दिन तो क्या सवा साल मेंअपना कर्ज माफ नहीं किया। लेकिन आपने सवा साल में मुख्यमंत्री नहीं बदला मुख्यमंत्री को फिर मध्यप्रदेश की जनता नहीं बदल दिया। ऐसे आदमी को जो रोज झूठ बोलता है। सच तो यह है कि ऐसे व्यक्ति को झूठ बोलने की सजा मिलनी चाहिए। देश के लोकतंत्र और पवित्र संसद में झूठा इल्जाम लगाने वाले राहुल जी का तो देश को बहिष्कार करना चाहिए।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |