Advertisement
देह व्यापार के मामले आये दिन सामने आते ही रहते हैं.एक ऐसा ही मामला सामने आया है भोपाल से जकिशोरी को उसकी सहेली की सास ने 1 लाख रुपए में पिता-पुत्र को बेच दिया। दोनों ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया दोनों आरोपी उसे घर में बंधक बनाए रखा। उसके साथ हर रोज दोनों मारपीट करते। रंगपंचमी पर किसी तरह से वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर भोपाल अपने घर पहुंची। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों के पिता-पुत्र, सहेली की सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।चूनाभट्टी थाना प्रभारी नितिन शर्मा ने बताया कि कोलार झुग्गी में रहने वाली किशोरी 15 जुलाई 2021 को रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पिता ने बताया था कि बेटी मंदबुद्धि की है। पुलिस, परिजनों ने तलाश किया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। करीब डेढ़ साल बाद वह रंग पंचमी के तीसरे दिन अचानक चूनाभट्टी में रहने वाली अपनी ताई के घर पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि 15 जुलाई 2021 को मोहल्ले में रहने वाली अपनी सहेली मुस्कान की सास लक्ष्मी के घर घूमने गई थी। लक्ष्मी ने उसे पानी पिलाया। इसके बाद वह बेसुध हो गई। जब उसे होश आया तो देवास के पास हंसलपुरा में थी। घर में दो पुरुष थे। उन्होंने अपना नाम हरिसिंह व इंदर सिंह बताया। इंदर ने का हरिसिंह को अपना पिता बताया। दोनों ने उसके साथ गलत काम किया। शुरूआत में उसे घर से बाहर नहीं निकलने दिया। विरोध करने पर पिता-पुत्र उसके साथ मारपीट करते थे। करीब डेढ़ साल तक उसके साथ आरोपियों ने ज्यादती की। बाद में इंदर ने जबरन उससे शादी कर ली।लक्ष्मी मजदूरी करने इंदौर, देवास जाती है। इस दौरान उसकी पहचान इंदर की मां से हो गई। इंदर की मां ने उसे बताया कि लड़के की शादी नहीं हो रही है। कोई लड़की हो तो बताना। इसके लिए वह लाख-डेढ़ लाख रुपए खर्च कर देगी। लालच में आई लक्ष्मी ने नाबालिग को पानी में नशीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद उसे इंदर के घर लेकर पहुंची। जहां, उसे बेच दिया।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |