Advertisement
छिंदवाड़ा। बूथ का कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत है। यही कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ताकत है। इन कार्यकर्ताओं की सक्रियता से आज पार्टी सशक्त हुई है।
उक्त बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को सांवरी मंडल के तहत लावाघोघरी शक्ति केंद्र के बूथ क्रमांक 20 के पदाधिकारियों और पन्ना समिति सदस्यों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं का डिजिटल पंजीयन और सत्यापन भी किया। उन्होंने कहा की भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने पार्टी को चुनाव जिताने का महासंकल्प लिया है। कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही इस महासंकल्प अभियान को सफल बनाएगी। कांग्रेस के 60 साल बनाम भाजपा के 8 साल की तुलना करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की देश में विकास के जो कार्य कांग्रेस 60 साल में नही कर पाई, वो प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 8 साल में कर दिखाया है। गरीबों को पक्के मकान, पक्के शौचालय, उज्ज्वला गैस, आयुष्मान, जनधन खाते जैसी अनेक योजनाओं का संचालन कर देश के गरीबों के उत्थान का हर संभव प्रयास किया है।
शर्मा ने कहा की कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को चकना चूर कर दिया था। गांधी जी कहते थे कि भारत गांवों में बसता है, लेकिन कांग्रेस की सरकार और उसके कमीशन खोर नेताओं के भ्रष्ट्राचार ने सब बर्बाद कर दिया था। यही वजह रही की तत्कालीन प्रधानमंत्री को कहना पड़ा था कि दिल्ली से एक रुपये भेजे जाते हैं जो गांवों तक पहुंचते हुए महज 15 पैसे बचते हैं। नरेंद्र मोदी ने प्रधान मंत्री बनते ही जनधन खाते खुलवाए ताकि योजनाओं के तहत आने वाली राशि सीधे हकदार के खाते में पहुंचे। मोदी जी ने महिलाओं का सशक्ति करण और सक्षम बनाया।
विष्णुदत्त शर्मा छिंदवाड़ा ग्रामीण मण्डल के गुरैया शक्ति केंद्र में बूथ सशक्तिकरण अभियान में शामिल हुए।यहाँ शक्ति केंद्र संयोजक गोपाल कराडे और कार्यकर्ताओं को शाबाशी दी।इसके बाद उन्होंने परतला में मुकेश धुर्वे के निवास पर भोजन ग्रहण किया। वे छिंदवाड़ा नगर मण्डल 1 के वार्ड 48 में युवा सम्मेलन में शामिल हुए।इसके बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह की आमसभा स्थल का निरीक्षण किया। ग्राम जमुनिया में हितग्राही समनेलन में भाग लिया।भाजपा कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेता के साथ बैठक किया।
कार्यकर्ताओं का गौरव बढ़ाया: कमल पटेल
बैठक में उपस्थित प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने बूथ समिति कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा की भारतीय राजनीति के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है की किसी राष्ट्रीय पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष किसी बूथ पर जाकर एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रहा हो। प्रदेश अध्यक्ष का बूथ पर आकर कार्य करना यह साबित करता है की भाजपा ही कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। प्रदेश अध्यक्ष का बूथ पर आकर पार्टी का कार्य करना प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गौरव की बात है।
ट्रेक्टर चलाकर पहुंचे कार्यक्रम में
बूथ की बैठक में शामिल होने आए विष्णुदत्त शर्मा, प्रभारी मंत्री कमल पटेल सहित अन्य वरिष्ठ नेता ट्रेक्टर से पहुंचे थे। ट्रेक्टर स्वयं प्रदेश अध्यक्ष चला रहे थे। बैठक के पूर्व नेताओं ने कन्या पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अध्यक्षीय उद्बोधन मंडल अध्यक्ष अरविंद सूर्यवंशी ने एवम संचालन पूर्व भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष ऋषि सोनी ने किया।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |